अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ओबीसी एससी एसटी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट इन्द्र कुमार जी के ऊपर जानलेवा हमला 

संतोष योगी की खबर  99932 68143

जबलपुर /हमले में गंभीर रूप से घायल एडवोकेट इंद्र कुमार जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,इस घटना को लेकर पूरे मध्य प्रदेश में जन आक्रोश का माहोल निर्मित होने की स्थिति है।

इसी कड़ी को लेकर अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट तुलसीराम पटेल जी ने शासन प्रशासन से मांग की है कि दो दिन के अन्दर आरोपियों को गिरफतार कर कड़ी से कड़ी सजा नहीं दी गई तो भोपाल से लेकर पूरे मध्य प्रदेश में जिला मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।

श्री पटेल ने कहा कि इस घटना में मनुवादी लोगों कि अहम भूमिका है, इसलिए हम शासन प्रशासन को आगाह करते हैं कि इस घटना को लेकर संवेदनशील हो जाएं और दोषियों के ऊपर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें, अन्यथा आगे प्रदेश के अन्दर इसको लेकर जो भी उग्र आंदोलन होगा ,और इस उम्र आन्दोलन में जो भी घटना प्रदेश में निर्मित होंगी उसका पूरा का पूरा जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।