रोटरी क्लब भोपाल हिल्स ने ‘प्रोजेक्ट पंख’ के तहत ज़रूरतमंद छात्राओं को दिया गतिशक्ति का उपहार
रोटरी क्लब भोपाल हिल्स ने ‘प्रोजेक्ट पंख’ के तहत ज़रूरतमंद छात्राओं को दिया गतिशक्ति का उपहार
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल/रोटरी क्लब भोपाल हिल्स द्वारा प्रोजेक्ट पंख के अंतर्गत शहर के सभी रोटरी क्लबों के सहयोग से 100 से अधिक ज़रूरतमंद छात्राओं और महिलाओं को साइकिलें वितरित की गईं, जिसमें कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में अत्यंत सराहनीय बताया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सहित फर्स्ट लेडी, डीजी-इलेक्ट, डीजी नॉमिनी और पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
रोटरी क्लब भोपाल हिल्स के अध्यक्ष रोटेरियन हर्ष मित्तल और सचिव रोटेरियन के नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम का संचालन इवेंट चेयर रोटेरियन रमेश खेड़ा ने किया तथा कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी रोटेरियन म्रदुल मित्तल ने निभाई। साइकिल प्राप्त करते समय लाभार्थी छात्राओं और महिलाओं के चेहरों पर उभरे प्रसन्नता और आत्मविश्वास के भाव इस सेवा परियोजना की वास्तविक सफलता का प्रतीक बने।
