विश्व प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप शर्मा और गायक प्रदीप शर्मा की सौहार्दपूर्ण मुलाकात, बरसों पुरानी दोस्ती का सम्मान
विश्व प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप शर्मा और गायक प्रदीप शर्मा की सौहार्दपूर्ण मुलाकात, बरसों पुरानी दोस्ती का सम्मान
संतोष योगी की खबर — 9993268143
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विश्व प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप शर्मा और प्रदेश के प्रसिद्ध गायक प्रदीप शर्मा की सौहार्दपूर्ण मुलाकात चर्चा का विषय बनी रही। लंबे समय बाद मिले दोनों कलाकारों ने एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं और पुराने दिनों को याद किया।
इस अवसर पर प्रदीप शर्मा और आर.के. शर्मा ने मध्य प्रदेश आगमन पर दिलीप शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें श्रीफल और साल भेंटकर सम्मानित किया।
दोनों की दोस्ती बरसों पुरानी है और संगीत जगत में उनकी यह आत्मीयता आज भी सभी के लिए एक मिसाल है। संगीत की दुनिया में दोनों कलाकारों ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।
भोपाल में हुई यह मुलाकात कलाकारों के बीच आपसी सम्मान, प्रेम और सहयोग की सुंदर मिसाल पेश करती है।
