सांसद आलोक शर्मा के जन्मदिन पर रानी कमलावती जनकल्याण समिति ने वृद्ध आश्रम में किया फल-भोजन वितरण

संतोष योगी की खबर  99932 68143

भोपाल। रानी कमलावती जनकल्याण समिति द्वारा भोपाल स्थित वृद्ध आश्रम में पहुँचकर बुजुर्गों को फल, भोजन एवं वस्त्र वितरण किया गया। यह सेवा कार्यक्रम भोपाल के लोकप्रिय सांसद श्री आलोक शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित हुआ। समिति के अध्यक्ष सैयद आरिफ अली ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सांसद आलोक शर्मा द्वारा सामाजिक हित में किए गए कार्य काबिले-तारीफ हैं। उन्होंने कहा कि आलोक शर्मा ने सदैव जात-पात से ऊपर उठकर, सभी धर्मों और समाज के लोगों के बीच भाईचारे की अलख जगाई है और हर दुख-सुख में जनता के साथ खड़े रहते हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर समिति के सदस्यों ने वृद्ध आश्रम पहुँचकर बुजुर्गों की सेवा करते हुए उनका आशीर्वाद लिया और ईश्वर से सांसद के दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर पार्षद एवं आई सी सदस्य मनोज राठौर, पार्षद शैलेश साहू ,पंकज चौकसे, महेश मकवाना ,वरिष्ठ समाजसेवी विनोद चौरसिया, आशु खान ,भाजपा के वरिष्ठ नेता तौफीक भाई अकसद मकसूद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।