भोपाल में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष फैजान खान का हमला, कहा—कानून व्यवस्था हुई चरमराई, गृहमंत्री को देना चाहिए इस्तीफा
भोपाल में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष फैजान खान का हमला, कहा—कानून व्यवस्था हुई चरमराई, गृहमंत्री को देना चाहिए इस्तीफा
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष फैजान खान ने राजधानी भोपाल में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान सरकार केवल पूंजीपतियों की सरकार बनकर रह गई है, जबकि आम और मध्यमवर्गीय परिवार लगातार अत्याचारों का सामना कर रहे हैं।
फैजान खान ने हाल ही में शाहपुरा की सुरक्षित कॉलोनियों में हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जहाँ सिक्योरिटी गार्ड और आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था मौजूद रहती है, वहाँ भी रात में घर में घुसकर परिवार पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और भयावह बताया।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब राजधानी भोपाल में यह हाल है तो अन्य जिलों और शहरों की स्थिति क्या होगी। फैजान खान ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को पूर्ण रूप से विफल बताया और कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जो गृह विभाग अपने पास रखा है, उससे तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और यह जिम्मेदारी किसी सक्षम व्यक्ति को सौंपी जानी चाहिए, ताकि कानून व्यवस्था सुचारू हो सके।
फैजान खान ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन कार्रवाई करना चाहता है, मगर नेताओं की मिलीभगत और दबाव के कारण पुलिस स्वतंत्र रूप से कार्य नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में जनता की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है और तत्काल ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
