अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली प्रथम गोंड महिला चित्रकार स्व. श्रीमती कलावती श्याम की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं प्रदर्शनी का आयोजन

 

संतोष योगी की खबर

 

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गोंड कला की पहली महिला चित्रकार स्व. श्रीमती कलावती श्याम की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज 25 नवंबर 2025 को राजधानी भोपाल में श्रद्धांजलि सभा एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3 बजे X-1 वन्याचल प्रेस, जीटीबी कॉम्प्लेक्स, न्यू मार्केट स्थित सभागार में हुआ।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रास सोसायटी मप्र श्री एस.एस. कुमरे रहे। उन्होंने स्व. कलावती श्याम के कला जीवन को भारतीय जनजातीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि गोंड चित्रकला को विश्व पटल पर पहचान दिलाने में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

 

विशेष अतिथि श्री जे.एस. कुसरे (रिटा. प्रमुख, मध्यप्रदेश) एवं श्री भीमसिंह मोहनिया (रिटा. इंजीनियर, जल संसाधन विभाग, भोपाल) ने भी उनकी कला विरासत को सदैव संजोने का संदेश दिया।

 

अतिथियों ने स्व. कलावती श्याम द्वारा रचित गोंड चित्रकला की दुर्लभ कृतियों का अवलोकन किया तथा उनके कलात्मक जीवन पर प्रकाश डाला। आयोजन में बड़ी संख्या में कलाकार, साहित्यकार, छात्र एवं संस्कृति प्रेमी उपस्थित रहे।

 

यह कार्यक्रम आदिवासी कला एवं संस्कृति केंद्र, भोपाल द्वारा आयोजित किया गया।