मिलेनियम ग्रुप में ५ दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्ट मेटल का शानदार समापन
मिलेनियम ग्रुप में ५ दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्ट मेटल का शानदार समापन स्टूडेंट्स स्वयं को फिट रखें और देश का नाम रोशन करें : श्री बी एस यादव , जॉइंट डायरेक्टर , खेल एवं युवा कल्याण विभाग
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। गत सप्ताह मिलेनियम ग्रुप में खिलाडियों का जोश चरम पर था। मौका था 5 दिवसीय खेल महोत्सव मेटल के सफलतापूर्वक आयोजन का।
आयोजित हुए खेलों में क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, केरम, चैस , खो खो , बैडमिंटन एवं एथलेटिक्स प्रमुख रहे।
स्टूडेंट्स ने बढ़ चढ़कर सभी खेलों में हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जॉइंट डायरेक्टर श्री बी एस यादव जी और स्पेशल गेस्ट रहे बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी के डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ पवन मिश्रा जी।
अतिथियों का स्वागत करते हुए ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य यादव जी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष होने वाले इस टूर्नामेंट के माध्यम से स्टूडेंट्स का शैक्षिक एवं शारीरिक विकास बेहतर होता है और छात्र पढाई के साथ खेलों में भी एक्टिव रहते हैं।
मुख्य अतिथि श्री यादव ने स्टूडेंट्स को फिटनेस मन्त्र दिए और शरीर को फिट रखने की सलाह दी जिससे वे पढाई में भी फोकस कर सकें।
स्पेशल गेस्ट डॉ मिश्रा ने छात्रों से अपने संस्मरण एवं अनुभव साझा किये और खुद को हमेशा रेडी रहने को कहा।
सभी विजेता टीम्स को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी, मेडल्स और सर्टिफिकेट्स प्रदान किये गए।
सभी विजेता स्टूडेंट्स ने इस इवेंट के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखाया और सभी खेल , खेलभावना से ही खेले।
ग्रुप के चेयरमेन इंजीनियर विनोद यादव ने आमंत्रित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए इस इवेंट की आयोजक समिति का उत्साह बढ़ाया और स्टूडेंट्स को अपने सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया।
