गोपाल नगर BHEL में 9 दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव 27 नवंबर से प्रारंभ
गोपाल नगर BHEL में 9 दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव 27 नवंबर से प्रारंभ
भोपाल हेडलाइंस — संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। सकल समाज वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति, गोपाल नगर BHEL के तत्वाधान में इस वर्ष 8वां भव्य 9 दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन 27 नवंबर से 5 दिसम्बर तक BHEL जंबूरी मैदान (SOS के पहले) में संपन्न होगा।
समिति एवं श्रीराम कथा आयोजन समिति के प्रवक्ता बलवंत सिंह रघुवंशी ने बताया कि इस वर्ष कथा के लिए विशेष भव्य पांडाल तैयार किया गया है। कथा व्यास मंच 32×60 फिट एवं कथा पांडाल 80×320 फिट का विशाल डोम लगाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सूचना केन्द्र, देसी गाय के घी एवं धार्मिक पुस्तकों हेतु जोधपुर, राजस्थान से विशेष टेंट स्थापित किए गए हैं।
सुविधाओं की विशेष व्यवस्था
महिला एवं पुरुषों के लिए अलग–अलग उच्च स्तरीय व्यवस्था
बुजुर्ग एवं दिव्यांगों के लिए सोफा सेट व कुर्सियों की व्यवस्था
लगभग 55 सेवादार (वालंटियर) समिति द्वारा कार्ड के साथ नियुक्त
आगंतुकों के लिए सुलभ शौचालय एवं शुद्ध पेयजल हेतु टैंकर
प्रसाद वितरण के लिए अलग व्यवस्था
पांडाल का कार्य पूर्ण, प्रवेश हेतु दो द्वार निर्मित
समिति की सामाजिक सेवाएँ
समिति ने पूर्व में प्रयागराज कुंभ में 520 स्टील की थालियाँ एवं 1000 कपड़े के थैले वितरित किए थे। हर वर्ष वर्षा ऋतु में 100 छाते तथा होली पर गरीब बच्चों को पिचकारी एवं रंग प्रदान किए जाते हैं।
समिति माया धाम मंदिर में प्रतिदिन राम नाम संकीर्तन करती है तथा महीने में एक बार अखंड रामायण पाठ आयोजित करती है।
इस वर्ष समिति ने 101 गरीब परिवारों की बेटियों के निःशुल्क विवाह कराने का निर्णय लिया है।
कथा आरंभ होने का कार्यक्रम
पूज्य श्री मुरलीधर जी महाराज (जोधपुर, राजस्थान) 26 नवंबर को भोपाल पहुंचेंगे।
27 नवंबर को सुबह 9 बजे माया धाम श्री हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो 12 बजे तक कथा स्थल पहुंचेगी। इसके बाद प्रथम दिवस की कथा आरंभ होगी।
गौ सेवा हेतु बड़ा निर्णय
समिति ने कथा विश्राम के बाद वर्ष 2026 में ग्राम अमझेरा (हुजूर विधानसभा) में एक आधुनिक गौशाला निर्माण करने की घोषणा की है। आगे प्रत्येक जिले में गौशाला खोलने की भी योजना है, जिसका संचालन समिति स्वयं करेगी।
कथा के मुख्य यजमान व पदाधिकारी
मुख्य यजमान: श्री मुकेश शर्मा–श्रीमती दर्शना शर्मा, गोविन्द–वंदना पालीवाल, हीरालाल–रीना गुर्जर
संरक्षक: श्याम सुन्दर रघुवंशी
अध्यक्ष: रमेश रघुवंशी
महामंत्री: ललित पाण्डेय
अन्य सहयोगी: मिथलेश गौर, हरीश बाथवी, पदम सिंह जाट, श्रीमती मंजू गौतम
श्रीराम कथा महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति की संभावना है।
