भगवान श्रीराम की लीला के साक्षी बनेगा जमुरी मैदान 27 नवंबर से श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, तैयारियों का समिति ने किया निरीक्षण
भगवान श्रीराम की लीला के साक्षी बनेगा जमुरी मैदान
27 नवंबर से श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, तैयारियों का समिति ने किया निरीक्षण
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। 27 नवंबर से जमुरी मैदान में होने वाली श्रीराम कथा की भव्य तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। आयोजन स्थल पर विशाल पंडाल का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ धर्ममय वातावरण में होगा और इसका मनोहर वाचन जोधपुर (राजस्थान) के प्रसिद्ध कथावाचक श्री मुरलीधर जी महाराज के श्रीमुख से किया जाएगा। आयोजन को लेकर सकल समाज वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति एवं श्रीराम कथा आयोजन समिति ने स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई और समिति ने तैयारियों पर संतोष जताया।निरीक्षण के दौरान समिति के पदाधिकारी—अध्यक्ष रमेश रघुवंशी,कार्यकारी अध्यक्ष हीरालाल गुर्जर, कोषाध्यक्ष मिथलेश गौर, समाजसेवी दीपक गुप्ता, सुधीर सोनी, संतोष त्रिपाठी, रामसिंह यादव,
पंडित सौरभ गंगेले,छोटेलाल पटेल, दिलीप विश्वकर्मा, नीरज रघुवंशी एवं प्रवक्ता बलवंत सिंह रघुवंशी उपस्थित रहे। समिति ने बताया कि कथा पांडाल को भगवान श्रीराम की लीलाओं के अनुरूप भव्य रूप दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु दिव्य अनुभूति के साथ कथा का आनंद ले सकें। समाजसेवी दीपक गुप्ता ने आम जनमानस से निवेदन किया कि भगवान श्री राम कथा में पहुंचकर धर्म लाभ ले
