दृष्टिहीन बच्चों के साथ मनाया गया सांसद आलोक शर्मा का जन्मदिवस

प्रयास यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने शिवाजी नगर ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन में किया सादगीपूर्ण कार्यक्रम

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल। राजधानी में प्रयास यूथ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सांसद आलोक शर्मा का जन्मदिवस आज ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन, शिवाजी नगर में दृष्टिहीन बच्चों के साथ सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत सांसद आलोक शर्मा के जन्मदिवस पर केक काटकर और बच्चों को मुँह मीठा कराकर हुई। इसके बाद सोसाइटी द्वारा बच्चों को जरूरी सामग्री भी वितरित की गई।

 

दृष्टिहीन बच्चों ने सांसद आलोक शर्मा को विशेष ढंग से शुभकामनाएँ देते हुए पौधरोपण कर बधाई दी और कार्यक्रम में रामधुन भी प्रस्तुत की, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

 

इस अवसर पर भाजपा नेता अभय पंडित, अध्यक्ष अतुल घेंघट, अजय पवार, यातेन मकवाना, मुकेश सोलंकी, पीयूष जैन, प्रभात मालवीय, सिद्धार्थ जैन, शुभम मैना, पवन यादव, अभी घावरी, आर्यन बलुए, सुरियांश नील सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।