आसरा वृद्ध आश्रम में मानवाधिकार सुरक्षा संरक्षण संगठन ने बांटे गर्म वस्त्र, बढ़ती ठंड से बचाव की पहल

संतोष योगी की खबर  99932 68143

भोपाल। दादाजी महाराज की कृपा आचार्य पंकज शर्मा जी की प्रेरणा सेबढ़ती कड़ाके की ठंड को देखते हुए मानवाधिकार सुरक्षा संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आसरा वृद्ध आश्रम में सेवा कार्य किया गया। संगठन की टीम ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों को गर्म मोज़े, जूते और कपड़े वितरित किए, ताकि उन्हें ठंड के मौसम में किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे स्वस्थ रह सकें।

इस सेवा कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत, प्रदेश अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष सोनाक्षी त्रिपाठी, विकास लोधी, कृष्णकांत अग्निहोत्री एवं पदमा तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान श्री अवस्थी ने कहा कि “मानव सेवा ही नर सेवा है”, और सभी से आवाहन किया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने समय में से थोड़ा समय निकालकर समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा भाव से किया गया कार्य ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाता है।

वृद्ध आश्रम के संचालकों एवं उपस्थितजन ने संगठन की इस पहल की सराहना की और धन्यवाद व्यक्त किया।