सांसद आलोक शर्मा का जन्मदिन गरीबों-मरीजों को भोजन, फल और बच्चों को पठनीय सामग्री बांटकर मनाया सांसद शर्मा के आव्हान पर प्रत्येक मंडल में किया गया पौधरोपण

संतोष योगी की खबर  99932 68143

भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ नेता व भोपाल-सीहोर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री आलोक शर्मा का जन्मदिन मंगलवार को पूरे संसदीय क्षेत्र में सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद श्री शर्मा के जन्मदिन पर ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत सभी मंडलों में पौधा रोपकर मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गरीबों-मरीजों को भोजन, फल और बच्चों को पठनीय सामग्री बांकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं। सांसद आलोक शर्मा अपने जन्मदिन पर अपने माता-पिता और परिवार के साथ अयोध्या देव दर्शन के लिए गए हुए हैं। सांसद शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से समर्थक और कार्यकर्ताओं से आव्हान किया था कि प्रधानमंत्री जी के पर्यावरण संरक्षण अभियान को आगे बढ़ाते हुए कार्यकर्ता मेरे जन्मदिन पर एक पेड़ मां के नाम लगाएं, यही मेरे लिए जन्मदिन का उपहार होगा। मंगलवार को सांसद शर्मा के जन्मदिन पर भोपाल शहर, सीहोर और बैरसिया में कई सेवा कार्य आयोजित किये गए। 

उत्तर विधानसभा के नवल शाह मंडल में सांसद शर्मा के 58वें जन्मदिन पर 58 पौधे एकसाथ रोपे गए। सेवा कार्यों में पार्षद, एमआईसी मनोज राठौर, वरुण गुप्ता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मरघटिया मंदिर गौशाला में गायों को गुड़ और ग्रीन ग्रास खिलाकर शासकीय विद्यालय में छात्रों को पठनीय सामग्री वितरण कर छात्रों के साथ आलोक शर्मा जी का जन्मदिन मनाया। गुरुनानक मंडल में अध्यक्ष राकेश कुकरेजा और कार्यकर्ताओं की टीम ने कैंसर हॉस्पिटल में मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन और फल वितरित कर, हनुमान गढ़ी में हनुमान जी हनुमान चालीसा पाठ सुनाकर, राजा भोज मंडल में अजय पवार, विकास वाडकुल सहित कार्यकर्ताओं द्वारा स्कूलों में बच्चों को सामग्री वितरित की गई। 

वार्ड 20 में पार्षद पूजा शर्मा एवं युवा नेता अवनी शर्मा द्वारा स्वच्छता कर्मियों और उनके परिजनों को मेडिकल कैंप लगाकर, उनके साथ सहभोज आयोजन कर सांसद शर्मा के स्वस्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इसी प्रकार नवल शाह मंडल में सूरज भदोरिया, देवेंद्र भार्गव, शैलेश साहू एवं कार्यकर्ताओं द्वारा 58 पौधे रोपकर, गरीबों भोजन और फल वितरित कर, वरिष्ठ नेता पंकज चौकसे, अजय राहुल द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र में गरीबों को अंग वस्त्र और भोजन वितरण कर सांसद शर्मा का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा संसदीय क्षेत्र के भोपाल सीहोर और बैरसिया सहित प्रत्येक मंडल में सेवा कार्य और पौधरोपण किया गया।

 

 

*राजेन्द्र गुप्ता*

जिला मीडिया प्रभारी

मो 9826056796