भोपाल पुलिस का विशेष अभियान: जोन-02 में गुंडा-निगरानी बदमाशों और जेल से रिहा आरोपियों की सघन जांच
भोपाल पुलिस का विशेष अभियान: जोन-02 में गुंडा-निगरानी बदमाशों और जेल से रिहा आरोपियों की सघन जांच
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। पुलिस उपायुक्त जोन-02 नगरीय पुलिस भोपाल के निर्देशन में आज शहर के विभिन्न थानों में विशेष अभियान चलाकर गुंडा-निगरानी बदमाशों एवं जेल से रिहा व्यक्तियों की सघन जांच की गई।
अपराधों की रोकथाम और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी के निर्देशानुसार यह सघन चेकिंग अभियान जोन-02 में शुरू किया गया।
पुलिस उपायुक्त जोन-02 विवेक सिंह के नेतृत्व में सभी थानों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। अभियान की मॉनिटरिंग में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गोविंदपुरा, सहायक पुलिस आयुक्त एमपी नगर, टीटी नगर, श्यामला हिल्स, साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।
अभियान के दौरान जोन-02 के अंतर्गत आने वाले थानों की टीमों ने कुल 80 गुंडा-निगरानी बदमाशों तथा 53 जेल से रिहा व्यक्तियों की जांच कर सत्यापन किया।
सार्वजनिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण कदम:
इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाना है। इसमें थाना गोविंदपुरा, पिपलानी, अवधपुरी, एमपी नगर, बागसेवनिया, मिसरोद, कटारा हिल्स, अयोध्या नगर और ओल्ड सिटी के सभी पुलिसकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।
