राष्ट्रीय सर्व मीणा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मीणा को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्मानित किया समाजसेवा, शिक्षा व मीणा समाज के उत्थान में उत्कृष्ट योगदान पर दिल्ली में मिला राष्ट्रीय सम्मान निस्वार्थ सेवा, गरीबों के सहयोग और समाज संगठन में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए किया गया सम्मान भोपाल एयरपोर्ट पर हुआ उनका ऐतिहासिक स्वागत मीणा समाज में लिखी नई इबादत

 

संतोष योगी की खबर | 9993268143

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सर्व मीणा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश मीणा को समाज सेवा, शिक्षा, गरीबों के उत्थान और मीणा समाज के संगठन को मजबूत करने में उनके अप्रतिम योगदान के लिए देश के कृषि मंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिल्ली में सम्मानित किया गया।

जगदीश मीणा न केवल निर्धन परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध कराने में लगातार अग्रणी रहे हैं, बल्कि मीणा समाज में युवा वर्ग को शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष अभियान भी संचालित कर रहे हैं।

मीणा समाज के प्रतिभावान छात्रों के लिए छात्रवृत्ति, करियर मार्गदर्शन, कौशल प्रशिक्षण शिविर तथा समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने जैसे अनेक कार्य उन्होंने वर्षों से निरंतर रूप से किए हैं। समुदाय की सामाजिक संरचना को सशक्त बनाने के लिए उनकी यह निरंतर पहल एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

इन्हीं सामाजिक, शैक्षणिक और संगठनात्मक उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर उनके मित्रों, सहयोगियों और समाज के लोगों ने उन्हें हार्दिक बधाइयाँ दीं।

इस अवसर पर श्री मीणा ने कहा— “हमारा उद्देश्य सिर्फ सम्मान पाना नहीं, बल्कि समाज को आगे बढ़ाना है। हम सबको मिलकर मध्य प्रदेश और मीणा समाज दोनों के विकास में योगदान देना है तथा जरूरतमंदों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना है।” स्वागत करने भोपाल जिला अध्यक्ष भैयालाल रांछी डॉक्टर लक्ष्मी मीणा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्राम सिंह मीणा ,बनवारी मीणा रामबाबू मीना रामस्वरूप मीणा हरि सिंह मीणा आदि सामाजिक बंधु पहुंचे