गोहरगंज घटना पर क्षत्रिय करणी सेना सख्त, आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹11,000 इनाम घोषित
गोहरगंज घटना पर क्षत्रिय करणी सेना सख्त, आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹11,000 इनाम घोषित
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल गोहरगंज में हुई गंभीर घटना को लेकर क्षत्रिय करणी सेना मध्य प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष आशु सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आरोपी सलमान की गिरफ्तारी पर ₹11,000 का इनाम घोषित किया है। उन्होंने कहा कि “जो भी व्यक्ति या पुलिस अधिकारी सलमान को 24 घंटे के भीतर पकड़कर प्रस्तुत करेगा, उसे क्षत्रिय करणी सेना द्वारा ₹11,000 का नगद पुरस्कार एवं सम्मान दिया जाएगा।”
आशु सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में भय का वातावरण पैदा करती हैं, इसलिए सरकार को ऐसे मामलों पर कड़े और त्वरित कानून लागू करने चाहिए। उन्होंने मांग की कि “ऐसे जघन्य अपराधों पर तत्काल फांसी, गोली मारने या कठोरतम दंड का प्रावधान होना चाहिए, ताकि अपराधियों में कानून का डर बना रहे और इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।”
आशु सिंह ने यह भी बताया कि क्षत्रिय करणी सेना का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने उनके निवास पर पहुंचेगा और संगठन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संगठन हर स्तर पर खड़ा रहेगा।
घटना के बाद स्थानीय क्षेत्र में रोष का माहौल है और लोग आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
