परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया ने चिड़ावा में कार्यालय का शुभारंभ, भारत व्यवस्था परिवर्तन यात्रा की शुरुआत
परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया ने चिड़ावा में कार्यालय का शुभारंभ, भारत व्यवस्था परिवर्तन यात्रा की शुरुआत
संतोष योगी की खबर
चिड़ावा (झुंझुनू)। परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया ने चिड़ावा में पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया और परमहंस बावलिया बाबा समाधि स्थल से भारत व्यवस्था परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनू महेन्द्र सिंह रावत रहे।
प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा भारतीय ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य जाति–धर्म आधारित राजनीति से ऊपर उठकर देशहित में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। यात्रा के माध्यम से सामान्य शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था, एक देश–एक टैक्स, महिलाओं की सुरक्षा, समान वेतनमान, एक देश–एक पेंशन, किसानों को उचित मूल्य व पेंशन योजना, पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश तथा महिलाओं को 50% भागीदारी जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव अतर सिंह मीणा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुधीर सिंह, सीकर जिला अध्यक्ष चिरंजी लाल शर्मा सहित कई पदाधिकारी व शहर के गणमान्य नागरिक—गोविंदा निर्मल, सुभाष व्यास, महेश आजाद, पवन शर्मा, फारूक मनिहार, जितेंद्र शर्मा आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
