भोपाल : अयोध्या नगर स्थित ग्रर्गस इलेक्ट्रॉनिक एवं फ़र्नीचर शोरूम में 25 लाख की बड़ी चोरी*
*भोपाल : अयोध्या नगर स्थित ग्रर्गस इलेक्ट्रॉनिक एवं फ़र्नीचर शोरूम में 25 लाख की बड़ी चोरी*
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल के अयोध्या नगर क्षेत्र में स्थित ग्रर्गस इलेक्ट्रॉनिक एवं फ़र्नीचर के शोरूम में 24 नवंबर की रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरी के दौरान चोरों ने शोरूम में रखे टीवी, वॉशिंग मशीन, मोबाइल सहित भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान तोड़फोड़ कर ले गए। अनुमान है कि चोरी गया माल करीब 25 लाख रुपये का है।
शोरूम के मालिक आलोक गर्ग के मुताबिक, चोर उनका पर्सनल एटीएम भी चुरा ले गए, जिससे 10-10 हजार की पाँच ट्रांजैक्शन कर कुल 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके अलावा कैश काउंटर तोड़कर 1 लाख रुपये नगद भी ले जाया गया।
घटना की शिकायत अयोध्या नगर थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने चोरों की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरी में शामिल आरोपियों की तलाश जारी है।
