भोपाल के श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा और तारतम सागर पारायण का भव्य आयोजन 29 नवंबर से
भोपाल के श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा और तारतम सागर पारायण का भव्य आयोजन 29 नवंबर से
संतोष योगी की खबर | 9993268143
भोपाल।
शिवजी नगर स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर, भोपाल से एक बार फिर राजधानी भक्ति रस से सराबोर होने जा रही है। रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से पधार रहीं प्रसिद्ध भागवताचार्य साध्वी सुश्री कोपिला कुंज अपनी टीम के साथ इस दिव्य आयोजन में कथा प्रवचन देंगी। पूर्णब्रह्म परमात्मा अक्षरातीत श्री धाम-धनी की कृपा तथा मंदिर के पुजारी श्री अमरनाथ शर्मा के अथक प्रयासों और आप सभी भक्तों–सेवाभावियों के सहयोग से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान–यज्ञ एवं श्री तारतम सागर के 11 साप्ताहिक पारायण का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी समाजसेवी इंजीनियर राहुल जोगी ने दी।कलश यात्रा 29 नवंबर को
आयोजन की शुरुआत 29 नवंबर 2025 को शाम 3 बजे से भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जो नगर भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुँचेगी।
30 नवंबर 2025 सुबह 9 बजे – पारायण पूजन एवं संत जनों के प्रवचन तथा शाम 4 से 8 बजे – प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुति कथा का दैनिक क्रम 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक जारी रहेगा।
पारायण की पूर्णाहुति 6 दिसंबर 2025 सुबह 9 से 11 बजे – एवं श्रीमद् भागवत कथा की पूर्णाहुति शाम 5 से 8 बजे तथा 7 दिसंबर 2025 सुबह भजन–कीर्तन दोपहर 2 से 5 बजे – सामूहिक विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। मन्दिर के पुजारी जी ने सभी भक्तों , परिवारजनों एवं ईष्ट–मित्रों से आग्रह किया है कि वे इस नौ दिवसीय दिव्य आयोजन में पधारकर कथा–श्रवण करने एवं प्रसाद ग्रहण कर पुण्य–लाभ प्राप्त करें। आपकी गरिमामयी उपस्थिति आयोजन को सफल बनाएगी। प्रणाम।
