राजकुमार विश्वकर्मा को बनाया श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन का प्रदेश महामंत्री
राजकुमार विश्वकर्मा को बनाया श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन का प्रदेश महामंत्री
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल/श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन भारत की नव घोषित प्रदेश कार्यकारिणी मै भोपाल के युवा समाजसेवी राजकुमार विश्वकर्मा को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है यह घोषणा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रेम नारायण विश्वकर्मा (पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त )की अनुशंसा और प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद पांचाल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से परामर्श के बाद नियुक्ति की गई है ।
राजकुमार विश्वकर्मा की नियुक्ति से भोपाल रायसेन विदिशा सीहोर राजगढ़ एवं मध्य प्रदेश के कई जिलों में हर्ष व्याप्त है। विश्वकर्मा समाज के लोगों का कहना है कि राजकुमार विश्वकर्मा हमेशा समाज सेवा में के लिए तत्पर रहते हैं राजकुमार विश्वकर्मा सहयोग वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष भी हैं साथ ही अन्य संस्थाओं में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री दीपक विश्वकर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रमोद विश्वकर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री जयंतीलाल विश्वकर्मा प्रदेश संरक्षक बसंती लाल विश्वकर्मा मीडिया प्रभारी श्री भारत भूषण विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र विश्वकर्मा देशराज विश्वकर्मा राजेश विश्वकर्मा भोपाल संभाग के अध्यक्ष श्री पवन विश्वकर्मा नर्मदापुरम से केपी विश्वकर्मा धर्मेंद्र विश्वकर्मा प्रकाश विश्वकर्मा युवा समाजसेवी ऋषभ विश्वकर्मा एवं सभी समाज बंधुओ के द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही है।
राजकुमार विश्वकर्मा ने श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन भारत के सभी पदाधिकारीयों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया
