विंध्याचल अकादमी में धूमधाम से मना ‘जिज्ञासा कार्निवाल’, विद्यार्थियों ने बिखेरे कला–संस्कृति के रंग

संतोष योगी की खबर  99932 68143

 

भोपाल। विंध्याचल अकादमी, कोलार रोड भोपाल में 29 नवम्बर 2025, शनिवार को आनंद उत्सव ‘जिज्ञासा कार्निवाल’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईएएस श्री नरेंद्र परमार (सेवा नि.) उपस्थित रहे, जिनकी मुख्य सेवा माइनिंग एंड मिनरल रिसोर्स विभाग में रही है तथा गौ सेवा में भी उनका विशेष योगदान रहा है। वर्तमान में वे मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग में सेवाएँ दे रहे हैं।

दूसरे मुख्य अतिथि श्री अरविंद कुमार चौरगड़े रहे, जिन्होंने जॉइंट डायरेक्टर, पब्लिक इंटरैक्शन इंस्ट्रक्शन डिवीजन भोपाल, डिप्टी डायरेक्टर, डीईओ एवं जे.डी. के पदों पर कार्य किया है।

विशेष अतिथि के रूप में कोलार पार्षद श्रीमती बबीता डोंगरे उपस्थित रहीं।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से श्री रतन लीला, श्रीमती कुमकुम लीला, श्री शुभम लीला, श्रीमती सुनयना लीला, श्रीमती आकांक्षा लीला, प्राचार्य श्री मोहन बाबू राणा, उप प्राचार्य श्रीमती स्वाति वाघमारे, हेड मिस्ट्रेस श्रीमती रश्मि कुंडले, प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती अलका द्विवेदी, श्रीमती हार्टी बिनोय सहित शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कार्निवाल में विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य–संगीत,

मैथ्स, साइंस, SST, आर्ट एंड क्राफ्ट एग्ज़िबिशन,

पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल, बच्चों के झूले–सवारी और

विभिन्न मनोरंजक खेलों के माध्यम से अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

सर्वांगीण विकास रहा उद्देश्य

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास,

उनके छिपे कौशलों को निखारने तथा

सभ्यता–संस्कृति और आधुनिकता के समन्वय को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्निवाल में उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की भरपूर प्रशंसा की और उन्हें प्रोत्साहित किया।