थ्रेड्स ऑफ टाईम्स टाई फॉर टूमोरो" की थीम पर कैम्पियन का 57वां वार्षिकोत्सव-2025 धूमधाम से मनाया गया
"थ्रेड्स ऑफ टाईम्स टाई फॉर टूमोरो" की थीम पर कैम्पियन का 57वां वार्षिकोत्सव-2025 धूमधाम से मनाया गया केजी वन से दूसरी तक के सैंकडों छात्र- छात्राओं ने विभिन्न नृत्य, नुक्कड नाटक, प्रार्थना गीत, नृत्य नाटिका, बॉलीवुड गीतों पर नाच गान, रंगारंग कार्यक्रमों का मंच पर किया प्रदर्शन शिक्षा के महत्व को दिखाया
भोपाल हेडलाइंस संतोष योगी की खबर 
भोपाल विभिन्न सांस्कृतिक एवं बॉलीवुड गानों नृत्य, रंगारंग नाच गान, रमे हुए गीत और नन्हें-मुन्हों की पारम्परिक एवं विभिन्न प्रकारा की पोशाकों ने ऐसा समां बांधा की माहौल विविध रंगों में रंग गया। बाल कलाकारों के नृत्य, गीत आदि ने दर्शकों को सम्मोहित कर लिया। मौका था, कैम्पियन स्कूल भोपाल के 57वें वार्षिकोत्सव 2025 के आयोजन का, "ब्रैड्स ऑफ टाईम्स टाई फॉर टूमोरो" की थीम पर आयोजित इस वार्षिकोत्सव में केजी वन से दूसरी कक्षा तक के सैंकड़ों छात्र छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। वार्षिकोत्सव की शुरूआत स्कूल बैंड ने अपने बैंड की शानदार धुन पर मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार उपाध्याय (पूर्व छात्र कैम्पियन स्कूल 1985 बैच), हैड ऑफ यूनिट बीएचईएल भोपाल एवं गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सपत्निक, डॉ. पुनीत दीक्षित डायरेक्टर पारस हॉस्पिटल सपत्निक, प्राचार्य फॉदर डॉ. अथनस लकड़ा एस.जे., मैनेजर फादर कपिल खाखा, उपप्राचार्य फादर मनोज मिंज, हैडमिस्ट्रैस सिस्टर रेनिशा एसी का स्वागत करके की एवं इनके द्वारा द्वीप प्रज्जवलित करके की गई। इस वार्षिकोत्सव में विभिन्न नृत्य, नाटकों सांस्कृतिक नाच एवं गान नृत्य नाटिका, प्रार्थना गीत, रंगारंग कार्यक्रमों के द्वारा यह बताया कि शिक्षा हमारे लिए कितनी जरूरी है और कैम्पियन विद्यालय में जेसुईट शिक्षा एवं उसका मूल्यों को आज भी कितना महत्तव दिया जाता है। पिछले कई वर्षों से शिक्षा एवं उसकों पढ़ानें एवं लिखने के रूपों में विभिन्न प्रकार के परिर्वतन हुए है लेकिन उसके मूलस्वरूप एवं सिध्दांत में कोई बदलाव नहीं है। छात्र छात्राओं ने प्रार्थना गीत के माध्यम से सुंदर प्रस्तुति दी, बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक, नृत्य नाटिकाओं द्वारा शिक्षा के महत्तव को मानव जीवन में आज की जरूरत के लिए दर्शकों के दर्शकों के सम्मुख प्रस्तुत किया गया। आज के दिन के मुख्य आकर्षणों में ग्रैंड फिनाले कार्यकम जिसमे साँस्कृतिक नृत्यों, रंगारंग कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई। वार्षिकोत्सव समारोह में केजी वन से दूसरी कक्षा तक के करीब 1000 से ऊपर छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर विभिन्न नृत्यों, गान, साँस्कृतिक कला नृत्य नाटिकाओं आदि प्रस्तुत कर इस समारोह की भव्यता बढ़ाई। इस अवसर पर विभिन्न वार्षिक पुरस्कारों में आकादमिक, स्कालरशिप, मैरिट स्कालरशिप, शिक्षा व खेलकूद के विभिन्न क्षेत्रों के ऑल राऊडर छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट हैडमिस्ट्रेस सिस्टर द्वारा प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि एवं गेस्ट ऑफ ऑनर को प्राचार्य फादर द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस वार्षिकोत्सव और सम्मान कार्यक्रम को प्राचार्य फादर की अध्यक्षता में व उपप्राचार्य फादर मनोज मिंज एवं हैडमिस्ट्रेस सिस्टर रेनिशा के नेतृत्व व मागदर्शन में प्राथमिक सेकशन के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा तैयार किया गया था। मंच का संचालन प्राईमरी की शिक्षिकाओं श्रीमती बुशरा एवं मेघा फड़नवीस द्वारा किया गया। धन्यवाद प्रस्ताव उप प्राचार्य फादर मनोज मिंज द्वारा दिया गया।
