श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर, भोपाल में 9 दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ; भव्य कलश व शोभायात्रा ने मोहा मन

 

संतोष योगी की खबर  99932 68143

भोपाल। श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर, भोपाल में आयोजित 9 दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। आज मंदिर प्रांगण से भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान के दर्शन किए।

 

501 पीतल कलश बने आकर्षण का केंद्र

 

मंदिर के पुजारी श्री अमरनाथ शर्मा ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा विशेष रूप से आकर्षक रही। यात्रा में 501 पीतल के कलश सजाकर भगवान श्री राज–श्यामा जी की शोभा यात्रा को अद्वितीय रूप दिया गया।

 

नगर में जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्तों ने की फूल वर्षा

 

शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर सेकेंड स्टॉप, तुलसी नगर, नूतन मार्केट, और पाँच नंबर रविशंकर नगर होते हुए नृत्य–गान के साथ पुनः मंदिर पहुँची। मार्ग में भक्तों ने फूल वर्षा की, आरती उतारी, पूजा की और जगह–जगह स्वल्पाहार वितरण का आयोजन किया।

 

मंदिर में हुई भव्य महाआरती

 

मंदिर पहुँचने पर भगवान श्री राज–श्यामा जी की महाआरती की गई। भक्तों ने समाज, राष्ट्र और समस्त जीव-जंतुओं पर प्रभु कृपा की प्रार्थना की। पुजारी ने बताया कि इस 9 दिवसीय आयोजन का उद्देश्य सभी को आनंद, शुभता और आध्यात्मिक शांति प्रदान करना है।

 

भक्तों से परिवार सहित आने का आग्रह

 

आयोजन समिति ने धर्मप्रेमी भक्तों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार व मित्रों सहित मंदिर पहुँचकर इन आनंदमय 9 दिवसीय कार्यक्रमों में सम्मिलित हों और पुण्य लाभ प्राप्त करें।