पूरे ओबीसी एससी एसटी के खिलाफ गलत बयान पर सरकार अंकुश लगाए _एडवोकेट तुलसीराम पटेल।

 

संतोष योगी की खबर

99932 68143

 

भोपाल अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ओबीसी एससी एसटी संयुक्त मोर्चा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट तुलसीराम पटेल ने मध्य प्रदेश के शासन प्रशासन से आग्रह किया है कि ब्राह्मण समाज के कुछ असामाजिक तत्व के लोग पूरे ओबीसी एससी एसटी समाज को गाली गलौज कर रहे हैं उन्हें कीड़े मकोड़े गंदी नाली के कीड़े बोल रहे ऐसे लोगो पर शासन प्रशासन जल्द से जल्द अंकुश लगाए अन्यथा अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ओबीसी एसटी एससी संयुक्त मोर्चा पूरे प्रदेश एवं देश में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

श्री पटेल ने कहा है कि अगर हिन्दू भाई रोटी बेटी का संबंध आपस में रखे तो इसमें गलत क्या है,यह वक्तव्य कुछ दिन पहले आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत जी भी ने रोटी बेटी का संबंध बनाने को कहा है तब इस पर विरोध नहीं हुआ आखिर क्यों। अभी तत्काल में

रामभद्राचार्य जी ने महिलाओं को आनंद का खिलौना कहा,धीरेन्द्र शास्त्री जी ने कुंवारी लड़कियों को “खाली प्लॉट” व अनिरुद्धाचार्य जी ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली लड़कियों को “वैश्या” कहा ! तब ये लोग मुंह में दही जमाये बैठे थे ! 

लेकिन एक आदिवासी हिन्दू IAS संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण बहू मांगने से भावनाएं आहत हो गईं ‌।

 जब IAS संतोष वर्मा जी का बयान विवादित है तो इन बाबाओं का बयान कौन सा देश को गौरवान्वित करने वाला है ? 

 बाबाओं का बहिष्कार इसलिए नहीं होगा क्योंकि ये सभी ब्राह्मण है और संतोष वर्मा का इसलिए हो रहा है क्योंकि वो आदिवासी हिन्दू हैँ, 

श्री पटेल ने कहा कि यदि वास्तव में आपकी भावनाये आहात हुई है तो सबसे पहले इन बाबाओं के खिलाफ भी FIR कराओ… क्योंकि बयान तो सभी के महिलाओ के खिलाफ है, नहीं तो यही समझाया जायेगा कि यह कोई राजनीतिक षड्यंत्र है।