भोपाल दि आइकॉनिक स्कूल में ‘आइकोनेस्ट्रा वार्षिक उत्सव’ धूमधाम से सम्पन्न
भोपाल दि आइकॉनिक स्कूल में ‘आइकोनेस्ट्रा वार्षिक उत्सव’ धूमधाम से सम्पन्न
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। दि आइकॉनिक स्कूल में "आइकोनेस्ट्रा वार्षिक उत्सव" बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती श्रद्धा तिवारी (पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय, शहरी पुलिस, भोपाल), श्री विकास खराडकर (असिस्टेंट डायरेक्टर, स्पोर्ट्स—मध्य प्रदेश सरकार) एवं विद्यालय प्राचार्या श्रीमती सुमन पुरोहित दास द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
वार्षिक उत्सव का मुख्य विषय हिंदी भाषा में नव रसों की अभिव्यक्ति रहा, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से नौ रसों को जीवंत कर दिया। मंच पर प्रस्तुत कार्यक्रमों ने उपस्थित अभिभावकों एवं दर्शकों का दिल जीत लिया।
मुख्य अतिथि श्रीमती श्रद्धा तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, सहयोग, नेतृत्व क्षमता तथा रचनात्मकता का विकास करते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अभिभावकों ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की प्रस्तुतियाँ यादगार और प्रेरणादायक रहीं।
