गैस पीड़ित संयुक्त संघर्ष मोर्चा मध्यप्रदेश ने मुख्यमंत्री ओर राज्यपाल को श्रद्धांजलि सभा में आने की करी अपील 

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

भोपाल।गैस पीड़ित संयुक्त संघर्ष मोर्चा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष शमशुल हसन बल्ली ने गैस पीड़ितो के संघर्ष में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्यपाल को किया आमंत्रित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि गैस पीड़ित लगातार कई वर्षों से अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए संघर्ष कर रहे हैं हर वर्ष गैस पीड़ित अलग-अलग प्रकार से अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज करते हैं परंतु सरकार इस और ध्यान नहीं दे रही है गैस पीड़ित मुआवजे से लेकर इलाज और मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं सरकार को त्वरित इस और ध्यान देकर गैस पीड़ितो के हक और अधिकार के लिए कदम उठाना होगा वहीं संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में 2 दिसंबर को विरोध स्वरूप मशाल जुलूस निकाला जाएगा इसके पश्चात 3 दिसंबर को इतवारा चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शमशुल हसन बल्ली ने कहा कि मुख्यमंत्री से अपील है कि वह इस श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर गैस पीड़ितों के दर्द और पीड़ा को समझें प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से दानिश खान, तनवीर कुरैशी, स्माइल खान, नासिर भूरा, अदनान हसन, मो आरिफ, आज़म हफिज, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।