भोपाल सेंट जॉन्स चर्च में आगमन का पहला रविवार मनाया गया, कैरल गीतों की गूँज से शुरू हुआ क्रिसमस महोत्सव
भोपाल सेंट जॉन्स चर्च में आगमन का पहला रविवार मनाया गया, कैरल गीतों की गूँज से शुरू हुआ क्रिसमस महोत्सव
संतोष योगी की खबर — 9993268143
भोपाल। सेंट जॉन्स चर्च, गोविंदपुरा में आगमन (एडवेंट) के प्रथम रविवार को क्रिसमस महोत्सव श्रद्धा, प्रेम और आनंद के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर प्रार्थना सभा के दौरान भजन मंडली द्वारा मनमोहक कैरल गीत प्रस्तुत किए गए—
“आया मसीह चरनी में तू, पापियों को बचाने को आया…
ईमान जो बेटे पर करेगा, प्यार इस दुनिया को…”
इन गीतों ने पूरे वातावरण को भक्ति और आध्यात्मिकता से भर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य संदेश में आर्चडीकन रेव. अनिल मार्टिन ने प्रभु यीशु के आगमन का महत्व बताते हुए कहा कि प्रभु का आगमन प्रेम, सेवा, आनंद, भाईचारा और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सार्वभौमिक सर्वधर्म समभाव, नैतिक आचरण और आध्यात्मिक उन्नति को अपनाना आज की आवश्यकता है—और यही सच्चे क्रिसमस का मूल संदेश भी है।
चर्च के युवा सचिव अमन मार्टिन (St. John’s Church, Govindpura, Bhopal) ने भी सभी को आगमन पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि क्रिसमस का यह पवित्र समय हमें मानवता की सेवा और प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और क्रिसमस महोत्सव की शुरुआत को आत्मिक उत्साह के साथ मनाया।
