रोलगांव में धूमधाम से मनाया गया रूप योगी का पहला जन्मदिन — पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रोलगांव में धूमधाम से मनाया गया रूप योगी का पहला जन्मदिन — पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
भोपाल हेडलाइंस, सिराली संवाददाता संजय योगी 7805953532


रोलगांव/रोलगांव में रूप योगी का पहला जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। रूप योगी, पिता विकास योगी और माता लक्ष्मी योगी के सुपुत्र हैं। विशेष बात यह रही कि इस अवसर पर परिवार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक पौधा रोपण किया।
पिता विकास योगी ने बताया कि वे हर वर्ष रूप के जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प ले चुके हैं, ताकि बच्चे के साथ-साथ प्रकृति भी सुरक्षित और मजबूत हो सके। इस अवसर पर पड़े पापा मनोज योगी, नवीन योगी रोलगांव भोपाल हेडलाइंस न्यूज़ 24 के मीडिया प्रभारी संजय योगी,संतोष योगी प्रदुम योगी रिंकू योगी देवेंद्र योगी सहित परिवारजन और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने खेलकूद का आनंद लिया और परिवार ने सभी मेहमानों का स्वागत कर जन्मदिन खुशी के साथ मनाया। ग्राम में इस पहल की सराहना की गई और सभी ने पर्यावरण बचाने के इस प्रयास को प्रेरणादायक बताया।
