पार्षद एवं समाजसेवी ममता मनोज विश्वकर्मा के जन्मदिवस पर भजन संध्या व स्नेह भोज का आयोजन

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

भोपाल। पार्षद एवं समाजसेवी ममता मनोज विश्वकर्मा के जन्मदिन (5 दिसंबर) के अवसर पर उनके ईष्ट-मित्रों और शुभचिंतकों के स्नेह एवं आशीर्वाद से एक भजन संध्या एवं स्नेह भोज का आयोजन उनके निज निवास पर किया जा रहा है। ममता मनोज विश्वकर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम सभी अपनों के साथ आध्यात्मिकता, भक्ति और सौहार्द के पावन संगम का प्रतीक होगा। भक्तिमय भजनों की मधुर धारा में एकत्र होकर इस विशेष संध्या को और भी उल्लासमय बनाया जाएगा।

कार्यक्रम विवरण तारीख: शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025 समय: सायं 6:00 बजे से स्थान: निज निवास – 32, लक्ष्मी नगर, रायसेन रोड, भोपाल

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया कि स्नेहिल उपस्थिति देकर इस पावन अवसर को यादगार बनाने में सहभागी बनें।