अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माता श्रीमती मंजू गौतम ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद संगीतमयी श्रीराम कथा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धाभाव
अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माता श्रीमती मंजू गौतम ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद संगीतमयी श्रीराम कथा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धाभाव
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। सकल समाज वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति, भोपाल द्वारा जंबूरी मैदान में जारी संगीतमयी श्रीराम कथा महोत्सव के पाँचवें दिवस अंतर्राष्ट्रीय संत श्री मुरलीधर महाराज ने कहा कि “पद, पैसा और प्रतिष्ठा प्रारब्ध का फल है, भगवत कृपा का वास्तविक परिणाम है—सत्संग की प्राप्ति।” उन्होंने मिथिला नरेश जनक के धनुष-यज्ञ एवं सीता स्वयंवर प्रसंग का सजीव वर्णन करते हुए बताया कि “प्रभु श्रीराम ने धनुष नहीं तोड़ा, धनुष स्वयं प्रभु के स्पर्श से विनम्र होकर भंग हुआ।”
इस दिव्य प्रसंग पर पंडाल “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिरस में डूबकर कथा सुनकर उत्सव का आनंद लिया।
आज कथा पांडाल में अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता श्रीमती मंजू गौतम, आयोजन समिति प्रवक्ता बलवंत सिंह रघुवंशी तथा कथा स्थल संचालन से जुड़े प्रमुख सेवक पंडित मुरलीधर महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे और गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रवक्ता बलवंत सिंह रघुवंशी ने बताया कि यह महोत्सव सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है और इस बार भी श्रद्धालुओं की भारी संख्या में उपस्थिति बनी हुई है। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12 से 4 बजे तक निर्धारित है। सभी रामभक्तों से सादर आग्रह है कि कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त करें।
