मारुति अस्पताल द्वारा श्री राम कथा में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य कैंप

हजारों लोगों ने करवाई जांच, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिया उपचार एवं मार्गदर्शन

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

भोपाल मारुति अस्पताल द्वारा जंबुरी मैदान में चल रही श्री राम कथा के अवसर पर विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाया गया, एवं वर्धमान सिटी में भी महिलाओं के लिए स्वास्थ्य कैंप लगाया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने पहुँचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। यह जानकारी अस्पताल के संचालक अजमेर रघुवंशी एवं भवानी सिंह रघुवंशी ने दी। उन्होंने बताया कि कैंप को अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें विशेष रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु नागपुर की महिला चिकित्सक डॉ. सुष्मिता श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त डॉ. अपूर्व कटारे, डॉ. संजीव महावर, डॉ. सुनील रघुवंशी, डॉ. अंकित जैन, डॉ. वरुण, डॉ. कीर्ति श्रीवास्तव (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. देवेंद्र धाकड़, डॉ. रागिनी मौर्य सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया। कैंप में आए सभी मरीजों को निशुल्क दवाईयाँ भी वितरित की गईं। मारुति अस्पताल द्वारा किया गया यह सामाजिक सेवा कार्य स्थानीय लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ और श्री राम कथा स्थल पर आए श्रद्धालुओं द्वारा इसकी व्यापक सराहना की गई।