स्वदेशी जागरण रथ पहुंचा सिराली।

 

भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 7805953532

 

 सिराली कैट एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वाधान मे नागपुर से निकली यात्रा हरदा जिले के सिराली पहुंची जिसमे वीडियो दिखाकर स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया गया। स्थानीय ऐतिहासिक दाना बाबा मंदिर के पास रथ के द्वारा स्वदेशी अपनाओ राष्ट्रभक्ति दिखाओ के नारे के साथ स्वदेशी वस्तुओं की गुणवत्ता एवं भारत की आर्थिक स्थिति में उसके योगदान को दिखाने वाला वीडियो दिखाकर लोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए जागरूक किया गया एवं स्वदेशी अपनाने के लिए संकल्प दिलाया गया ।इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच हरदा जिला प्रभारी दीपक नेमा नगर परिषद अध्यक्ष अनीता अग्रवाल सरगम जैन राजेश अग्रवाल श्याम महेश्वरी वेद प्रकाश शर्मा रामकृष्ण कुशवाह मुकेश अग्रवाल कान्हा अग्रवाल राजू माहेश्वरी कैलाश अग्रवाल नवीन अग्रवाल मनल अग्रवाल गोलू मंसूरी राहुल पाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया,एवं स्वदेशी रथ का भव्य स्वागत किया