समाजसेवी व शिक्षाविद स्व. रामबाबू श्रवण जी की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह 4 दिसंबर को
समाजसेवी व शिक्षाविद स्व. रामबाबू श्रवण जी की 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह 4 दिसंबर को
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। सामाजिक शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले और शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय श्री रामबाबू श्रवण जी की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 4 दिसंबर 2025 को आसारा वृद्ध आश्रम, बाबे अली ग्राउंड, नियर गोलघर, भोपाल में रखा गया है।
कार्यक्रम में समाजसेवी, शिक्षाविद, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित होकर दिवंगत रामबाबू श्रवण जी के जीवन एवं कृतित्व को याद करेंगे।
आयोजकों ने बताया कि स्व. श्रवण जी ने अपना पूरा जीवन सामाजिक सेवा, शिक्षा के प्रसार और जरूरतमंदों की सहायता में समर्पित किया। उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को स्मरण किया जाएगा।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने हेतु सभी समाजजन एवं श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रण है।
