कमल पटेल पूर्व कृषि मंत्री म.प्र. शासन के नेतृत्व में इन्द्रजीत महेन्द्रसिंह खनुजा की नगर परिषद में सभी पाषदों के सहयोग से शहर का विकास निरंतर जारी
कमल पटेल पूर्व कृषि मंत्री म.प्र. शासन के नेतृत्व में इन्द्रजीत महेन्द्रसिंह खनुजा की नगर परिषद में सभी पाषदों के सहयोग से शहर का विकास निरंतर जारी
भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर
खिरकिया। कमल पटेल पूर्व कृषि मंत्री म.प्र. शासन के नेतृत्व में इन्द्रजीत महेन्द्रसिंह खनुजा की नगर परिषद में सभी पाषदों के सहयोग से शहर का विकास निरंतर जारी हैं। नगर परिषद द्वारा बिना किसी भेदभाव के शहर के समस्त वार्डो में विकास कार्य किये जा रहे हैं। शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का कार्य भी लगातार जारी हैं। नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा ने बताया कि कायाकल्प 2.0 अन्तर्गत 04 में से 03 कार्य पूर्ण हो चुके हैं वार्ड क्र. 04 में रोड निर्माण कार्य प्रगतिरत हैं। वार्ड क्र. 04 में नाली निर्माण भी प्रगतिरत है, विशेष निधि योजना अन्तर्गत वार्ड क्रं. 10 में नाली निर्माण कार्य प्रगतिरत हैं एवं वार्ड क्रं. 06 में नाली एवं सडक निर्माण कार्य प्रगतिरत हैं। वार्ड क्रं. 02 में रोड निर्माण कार्य प्रगतिरत हैं। मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना अन्तर्गत सडक निर्माण कार्य प्रगतिरत हैं। मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना अतिरिक्त स्वीकृति अन्तर्गत वार्ड क्रं. 10 में नाली निर्माण प्रगतिरत हैं तथा वार्ड क्रं. 05 में सडक निर्माझा कार्य पूर्ण हो चुका हैं। वार्ड क्रं. 04 में नाली निर्माण हेतु ले-आउट प्रदान किया जा चुका हैं। अमृत योजना अन्तर्गत बनाई गयी टंकीयों पर SCADA System लगाकर पेजयल शुरू किया जाएगा । उल्लेखनिय हैं कि नगर परिषद द्वारा निकाय निधि से भी विभिन्न वार्डो में निर्माण कार्य प्रगतिशील हैं।
नगर परिषद अध्यक्ष के अनुसार आगामी समय में निर्माण विकास कार्यों में प्रगति लायी जाएगी । कुछ समाचार पत्रों में गलत जानकारी समाचार छापकर शहर को भ्रमित किया गया हैं कि विगत 08 माह से पीआईसी एवं परिषद की बैठक नही हुई हैं जो सरासर गलत हैं। विगत 01 वर्ष में दिनांक 28.03.2025, 11.08.2025, 20.11.2025 को परिषद बैठक एवं दिनांक 15.05.2025, 17.06.2025 को पीआईसी बैठक संपन्न हुई हैं। जिसे पाषदों के सहयोग से विभिन्न निर्माण विकास कार्यों में स्वीकृति प्रदान की गई हैं। परिषद शहर के प्रति जिम्मेदारी से कार्य कर रही हैं।
