आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ मध्य प्रदेश अब करेगा बड़े कार्यक्रम की घोषणा - प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश खंडेलवाल

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

 आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री राकेश खंडेलवाल ने बताया कि यदि शीघ्र ही अतिथि शिक्षकों के भविष्य को लेकर सरकार के द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है और साथ ही माननीय शिक्षा मंत्री जी के द्वारा की गई घोषणा 13 cl व अन्य छुट्टी के आदेश शीघ्र जारी नहीं होते है तो आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ मध्यप्रदेश एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन करेंगा संघ के मिडिया प्रभारी राकेश खंडेलवाल ने बताया की प्रस्तावित कार्यक्रम के लिये प्रदेश अध्यक्ष के. सी. पवार सहित समस्त पदाधिकारी प्रदेश के समस्त जिलों मे भ्रमण कर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न करेंगे जिसकी सूची व जानकारी शीघ्र ही जारी होंगी और जिसके अनुसार समस्त पदाधिकारी संघ द्वारा जो लिस्ट जारी की जाएंगी उस जिले मे पदाधिकारी पहुंच कर संघ की आगामी रूप रेखा पर चर्चा कर आगामी कार्यक्रम के लिये एक एक अतिथि शिक्षक क़ो आमंत्रित करेंगा आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ मध्यप्रदेश का एक ही उदेश्य है की सभी अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित हो चाहे वो कार्यरत हो या किसी भी कारण से बाहर हो