स्व. रामबाबू श्रवण जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह
स्व. रामबाबू श्रवण जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। स्व. रामबाबू श्रवण जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह 4 दिसंबर को आसारा वृद्ध आश्रम, बाबे अली ग्राउंड, नियर गोलघर, भोपाल में भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। शहर के समाजसेवी, शिक्षाविद, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत समाजसेवी को नमन किया।
श्रीरामबाबू श्रवण जी के जीवन मूल्यों को किया याद
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्व. रामबाबू श्रवण जी के सामाजिक योगदान, शिक्षा के विस्तार में उनके प्रयासों तथा जरूरतमंदों की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को स्मरण किया। उपस्थित जनों ने कहा कि श्रवण जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाजहित के कार्यों में लगाया और उनकी प्रेरणा आज भी समाजसेवियों के लिए पथप्रदर्शक है। इस अवसर पर उनके बड़े बेटे डा विजय श्रवण डॉ अजय कुमार श्रवण ने बताया कि वृद्ध आश्रम में भोजन वितरण भी किया
श्रद्धांजलि सभा के उपरांत आसारा वृद्ध आश्रम के सभी वरिष्ठजनों को भोजन प्रसाद वितरित किया गया। समाजसेवियों और आयोजकों ने स्वयं उपस्थित रहकर भोजन परोसा और बुज़ुर्गों से आत्मीय संवाद किया। आश्रम प्रबंधन ने इस सेवा कार्य के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
सामाजिक संस्थाओं की उपस्थिति
शहर की कई सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर श्रवण जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा, सेवा और मानवता के संवर्धन के लिए श्रवण जी का समर्पण अनुकरणीय है।
आयोजकों की अपील
आयोजकों ने कहा कि प्रत्येक वर्ष इस दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया है, ताकि स्व. श्रवण जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाया जा सके। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश करोसिया ,ओमप्रकाश गोंदिया ,रोशन लाल मोटवानी समाज सेवी सिंधी समाज, प्रांतीय अध्यक्ष राम नारायण श्रवण सरपंच , सुनील खरे महामंत्री, आदि उपस्थित थे
