अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा में चौधरी ओमप्रकाश गोंदिया बने राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष*
*अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा में चौधरी ओमप्रकाश गोंदिया बने राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष*
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजेश करोसिया ‘राजा भैया’ की सहमति तथा मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रताप करोसिया की अनुशंसा पर समाजसेवी चौधरी ओमप्रकाश गोंदिया को महासभा का राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस निर्णय पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय श्रवण ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं नियुक्ति की घोषणा होते ही उनके इष्ट-मित्रों, समर्थकों एवं सामाजिक बंधुओं ने बधाइयाँ व शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के दौरान समुदाय के अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे जिनमें सुनील खरे वाल्मीकि, सुनील मैना, महेश लोहट, अतुल कुमार गोंदिया ,श्यामलाल करोसिया, हर्षद मैना, अशोक आदिवाल, सावन मेवाती, धीरज बहोत्रा, देवदास सांवरिया एवं आदित्य सामाजिक बंधु प्रमुख रूप से शामिल थे।
चौधरी ओमप्रकाश गोंदिया का उद्बोधन
नियुक्ति स्वीकार करते हुए चौधरी ओमप्रकाश गोंदिया ने कहा—
“मैं राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में महासभा द्वारा दिए गए विश्वास के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। समाज की उन्नति, युवाओं के सशक्तिकरण तथा वाल्मीकि समाज की सांस्कृतिक और शैक्षणिक प्रगति मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। महासभा को और अधिक संगठित, सक्रिय व मजबूत बनाने के लिए मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करूँगा। यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान ही नहीं, बल्कि समाजसेवा के संकल्प को और दृढ़ करने का अवसर है।”
उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सामाजिक साथियों से संगठनात्मक मजबूती एवं समाजहित के कार्यों में सहयोग की अपील की।
