समाजवादी पार्टी का सरकार पर हमला किसानों, छात्रों और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए
समाजवादी पार्टी का सरकार पर हमला किसानों, छात्रों और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने एक बार फिर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि किसान, छात्र और आम नागरिक लगातार परेशान हैं, लेकिन सरकार “मूकदर्शक” बनी हुई है। यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेशभर में किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है और अधिकारी किसानों के साथ मारपीट कर रहे हैं, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
किसानों को खाद नहीं, अधिकारी कर रहे दुर्व्यवहार – यादव
डॉ. यादव ने कहा कि खाद वितरण केंद्रों पर किसानों को लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सरकारी अधिकारियों द्वारा किसानों से दुर्व्यवहार एवं मारपीट की घटनाएँ सामने आई हैं, जो बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि “सरकार सिर्फ तमाशा देख रही है। किसानों की पीड़ा किसी को दिखाई नहीं दे रही।”
छात्र के साथ मारपीट पर सरकार की चुप्पी शर्मनाक
प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश में हाल ही में एक छात्र के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ओर “लाड़ली बहना” योजना का गुणगान करती है, वहीं दूसरी ओर छात्रों के साथ हो रही हिंसा पर मौन साधे बैठी है।
“सरकार की यह चुप्पी बेहद शर्मनाक और असंवेदनशील है,” यादव ने कहा।
केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के बयानों पर सवाल उठाए
यादव ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा प्रदेश के कृषि मंत्री इंदल सिंह कसाना के विरोधाभासी बयानों को लेकर भी बड़ा सवाल खड़ा किया।
उन्होंने कहा—
“एक ओर केंद्रीय मंत्री कहते हैं कि प्रदेश में नकली दवाइयाँ बिक रही हैं, वहीं कृषि मंत्री दावा करते हैं कि एक भी नकली दवाई नहीं मिल रही। दोनों बयानों में भारी अंतर है, और इससे सरकार की कार्यशैली उजागर होती है।”
‘सरकार बेहोश, अपराध बेलगाम’ – समाजवादी पार्टी
डॉ. यादव ने कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।
“सरकार बेहोश है, यह बात किसी से छुपी नहीं। अपराध रोज बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार आंखें मूंदकर बैठी है। अब जनता चाहती है कि सरकार होश में आए और राहत दे।”
