मध्य क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ और कंपनी प्रबंधन के बीच ढाई घंटे की अहम बैठक, कई मुद्दों पर जल्द सकारात्मक परिणाम के संकेत

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

 भोपाल हेडलाइन— मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ और मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक क्षितिज सिंहल के बीच लगभग ढाई घंटे की द्विपक्षीय बैठक संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अशोक शुक्ला, महामंत्री सुशील कुमार पांडे, हरिहर दास वैष्णव, राम विलास टाले, संदीप त्रिपाठी, डीके राय, रमेश नागर, संजय माण्डले, विजय मालवीय, बलवंत तोमर, देवेंद्र नेवले, अमित सिंह राजपूत, शेखर राखड़े, संदीप सूर्यवंशी, संजय लिलहरे, बृजेश दुबे, धीरज शर्मा, रामलखन धाकड़, सुदीप मिश्रा, दीपक गुप्ता, राजेंद्र यादव, आलोक हरले, गिरीश पांडे, चंद्रभान पंडाग्रे, केशव, दिनेश झांसीया और सौरभ शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे; बैठक में वेतन विसंगति 25300, 1989-90 वेतन विसंगति, RAO डाइंग कैडर, संविदा 2013, एक इंक्रीमेंट से वंचित परीक्षण सहायक, मानचित्रकारों की वेतन समस्या, बोर्ड 1995 लाइन कर्मचारियों को तृतीय वेतनमान, त्योहार भत्ता पूर्ववत रखने, बाह्य स्रोत कार्मिकों को 60 वर्ष से पूर्व सेवा से पृथक न करने, सीपीसीटी बाध्यता समाप्त करने, डिप्लोमा धारी लाइन कर्मचारियों को JE प्रभार, JE प्रभार कार्मिकों को अतिरिक्त क्रमोन्नति, 1989-90 के उच्च शिक्षा प्राप्त कर्मचारियों को JE पद लाभ, ARO समयमान वेतनमान, गृह जिला पदस्थापना, संविदा परीक्षण सहायकों को 25300 का लाभ, गोविंदपुरा कॉलोनी आवास संधारण, कंपनी औषधालय फार्मासिस्ट पदोन्नति, परीक्षण पर्यवेक्षकों को पदभार व त्योहार भत्ता, रेखड़ कार्यालय सहायक वेतन विसंगति तथा दिव्यांग कर्मचारियों को उच्च शिक्षा प्राप्ति पर JE प्रभार जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा हुई और महासंघ ने बताया कि सभी विषयों पर शीघ्र सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है।