इफको टोक्यो के 25 वर्ष पूर्ण — वॉकेथॉन से दिया बीमा एवं ट्रैफिक सुरक्षा का संदेश मध्य प्रदेश में इफको टोक्यो बनी लीड बीमा कंपनी — राज्य बीमा समिति में सचिव नामित भोपाल में इफको टोक्यो का भव्य वॉकेथॉन, 500 लोगों ने दिया सहभागिता का संदेश
इफको टोक्यो के 25 वर्ष पूर्ण — वॉकेथॉन से दिया बीमा एवं ट्रैफिक सुरक्षा का संदेश
मध्य प्रदेश में इफको टोक्यो बनी लीड बीमा कंपनी — राज्य बीमा समिति में सचिव नामित
भोपाल में इफको टोक्यो का भव्य वॉकेथॉन, 500 लोगों ने दिया सहभागिता का संदेश
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल।भारत की अग्रणी बीमा कंपनी इफको टोक्यो जनरल इंश्योरेंस कंपनी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राजधानी भोपाल में विशाल वॉकेथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग ने हरी झंडी दिखाकर वॉकेथॉन की शुरुआत की। शहरभर से लगभग 500 लोगों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे जागरूकता अभियान को नई ऊर्जा मिली।
इफको टोक्यो के राज्य प्रमुख (मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़) श्री शुभम जैन और क्लेम प्रमुख श्री नवनीत सिंह बाबा ने बताया कि वॉकेथॉन का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश में बीमा जागरूकता और यातायात सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
इस अभियान के तहत भारत स्काउट गाइड के बच्चों ने शहर के प्रमुख चौराहों पर हेलमेट न पहनने वाले चालकों को गुलाब भेंट कर ट्रैफिक नियमों के प्रति सावधान रहने का संदेश दिया।
इफको टोक्यो को ‘लीड बीमा कंपनी’ का दर्जा, पत्रकारों का हुआ सम्मान
राज्य प्रमुख श्री शुभम जैन ने बताया कि भारत सरकार के विजन विकसित भारत के अंतर्गत इफको टोक्यो को मध्य प्रदेश की लीड बीमा कंपनी बनाया गया है। साथ ही उन्हें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गठित राज्य बीमा समिति में सचिव के रूप में नामित किया गया है, जो कंपनी की विश्वसनीयता और सेवा विस्तार का महत्वपूर्ण संकेत है।
कार्यक्रम में दैनिक प्रदेश सट्टा भोपाल के ब्यूरो चीफ संजय वर्मा और बीएनबी चैनल के डायरेक्टर ओवैस उद्दीन को उनकी सेवाओं के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
वॉकेथॉन का कुशल संचालन इफको टोक्यो के भोपाल शाखा प्रमुख श्री गोपाल रहेजा ने सफलता पूर्वक किया।
