चारूवा में फुटकर व्यापारी संघ की इकाई का गठन — जिला अध्यक्ष शेख असलम के नेतृत्व में नंद किशोर राय सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए
चारूवा में फुटकर व्यापारी संघ की इकाई का गठन — जिला अध्यक्ष शेख असलम के नेतृत्व में नंद किशोर राय सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए
भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 7805953532
चारूवा/ जिला हरदा फुटकर व्यापारी संघ की चारूवा नगर इकाई का गठन आज सर्वसम्मति से किया गया। बैठक का नेतृत्व जिला अध्यक्ष शेख असलम ने किया। कार्यक्रम में सचिव आशीष पंवार, मीडिया प्रभारी शिवम सोनी, कोषाध्यक्ष शिवदीन कुशवाह तथा उपाध्यक्ष द्वितीय दिनेश नामदेव की विशेष उपस्थिति रही।
सर्वसम्मति से नंद किशोर राय (पप्पू भैया) को चारूवा नगर इकाई का अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष को चारूवा क्षेत्र के फुटकर व्यापारियों की समस्याओं, अधिकारों एवं हितों को शासन–प्रशासन तक मजबूती से पहुँचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा उन्हें औपचारिक नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में चारूवा क्षेत्र के सैकड़ों फुटकर व्यापारी उपस्थित रहे, जिसने संगठन की बढ़ती एकजुटता और प्रभाव को स्पष्ट रूप से दर्शाया।
कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं और ढोल–बाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। समापन में संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि नवगठित इकाई व्यापारी हितों, न्याय, अधिकार और सम्मान की लड़ाई को और सशक्त तरीके से आगे बढ़ाएगी।
जिला हरदा फुटकर व्यापारी संघ — फुटकर व्यापारियों की सशक्त आवाज
