भेल वर्कर्स कॉन्ट्रैक्ट यूनियन में पदभार ग्रहण एवं जन्मदिन समारोह 5 दिसंबर को
भेल वर्कर्स कॉन्ट्रैक्ट यूनियन में पदभार ग्रहण एवं जन्मदिन समारोह 5 दिसंबर को
संतोष योगी की खबर
भोपाल। भेल के 05 नंबर मार्केट में शनिवार दोपहर 12 बजे भेल वर्कर्स कॉन्ट्रैक्ट यूनियन द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष दिलदार खान का जन्मदिन समारोह मनाया जाएगा। इसके साथ ही यूनियन के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से पदभार सौंपने की प्रक्रिया भी सम्पन्न होगी।
आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम यूनियन की एकजुटता को और मजबूत करने का अवसर है। सभी सदस्यों, श्रमिकों और सहयोगियों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
