भोपाल में सड़क हादसा: जिम ट्रेनर महेंद्र कुशवाहा की दर्दनाक मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
भोपाल में सड़क हादसा: जिम ट्रेनर महेंद्र कुशवाहा की दर्दनाक मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। भोपाल हेडलाइंस संवाददाता संतोष योगी की रिपोर्ट
राजधानी भोपाल में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक महेंद्र कुशवाहा पुत्र धनीराम कुशवाहा, निवासी लवकुश नगर थाना लवकुश नगर, जिला छतरपुर की मौत हो गई। फिलहाल वह एमपी नगर, भोपाल में रहकर पढ़ाई के साथ जिम ट्रेनर का कार्य कर रहा था।
घटना दिनांक 04.12.2025 रात लगभग 23:40 बजे की है। पुलिस के अनुसार देर रात अचानक हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल महेंद्र को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग क्रमांक 71/25 धारा 194 BNSS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। महेंद्र की अचानक हुई मौत से परिवार व परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है।
