सनातन जागृति अभियान के तहत संत्यनारायण भगवान की कथा व विशाल भंडारा सम्पन्न

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल। समाजसेवी एवं मजदूर नेता मृणालिनी सिंह सेंगर द्वारा संचालित सनातन जागृति अभियान के अंतर्गत संत्यनारायण भगवान की कथा एवं विशाल भंडारे का आयोजन सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सेंगर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को वास्तविक रूप से सनातन से जोड़ना है, क्योंकि ऑनलाइन पूजा करने से सनातन धर्म मजबूत नहीं होता। उन्होंने कहा कि सनातन को बढ़ावा देना है तो स्वयं मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करनी होगी, जिससे बच्चों और युवाओं को भी यह समझ मिल सके कि भगवान की पूजा किस प्रकार की जाती है। सेंगर ने बताया कि आजकल बच्चे ऑनलाइन पूजा को ही पर्याप्त मानने लगे हैं, जिससे संस्कार कमजोर हो रहे हैं, इसलिए अभियान के माध्यम से उन्हें मंदिरों की परंपराओं, पूजा-विधि और कथा के महत्व से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कथा के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सेंगर ने कहा कि सनातन जागृति अभियान आगे भी निरंतर चलेगा और समाज को जड़ों से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।