राधा स्वामी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा का भोपाल दौरा सम्पन्न रोजगार, मकान, शिक्षा और निशुल्क विवाह–सेवा पर केंद्रित जनकल्याण बैठक
राधा स्वामी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा का भोपाल दौरा सम्पन्न रोजगार, मकान, शिक्षा और निशुल्क विवाह–सेवा पर केंद्रित जनकल्याण बैठक
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। राधा स्वामी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा का 5 दिसंबर का भोपाल दौरा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन ने आर्थिक समृद्धि योजनाओं, रोजगार सृजन और जनसेवा कार्यक्रमों पर विशेष बैठक आयोजित की।
कार्यक्रम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, स्टेट हेड राजू शिवहरे, तथा सेंट्रल ज़ोनल हेड निरंजन मिश्रा ने भी संबोधित किया। संगठन ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज को रोजगार से जोड़ना, जरूरतमंदों को मकान उपलब्ध कराना, निशुल्क विवाह आयोजन, तथा शिक्षा के विस्तार जैसे जनसेवा कार्यों को मजबूत करना है।
बैठक में बड़ी संख्या में अनुयायियों ने सहभागिता की और राष्ट्रीय अध्यक्ष से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर डिविजन कॉर्डिनेटर हरदा गजेंद्र तवर जितेन्द्र राजपूत रायसेन रामकेश राय उमरिया डिस्ट्रिक्ट पुष्पराज द्विवेदी रीवा वंदना कोरी कटनी पवन नामदेव नरसिंहपुर
कमलेश देशमुख सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद थे
