संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

संतोष योगी की खबर  99932 68143

भोपाल। संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर 100 क्वार्टर पिपलानी स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामपाल घोंसले ने माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

रामपाल घोंसले ने कहा कि यह दिन हमें देश के प्रति अपने अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है तथा ऐसे महामानव के विचारों को जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

मजदूर नेता दीपक गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब का संदेश—“शिक्षित बनो, संगठित बनो और संघर्ष करो”—आज भी समान रूप से प्रासंगिक है। उन्होंने परिनिर्वाण दिवस के पावन अवसर पर डॉ. अम्बेडकर को नमन किया।

कार्यक्रम में मजदूर नेता दीपक गुप्ता, राम सिंह सोनवानी, साहब राव जी, अशोक सोनवाने, कौशल जी, सुशील प्रजापति, बाबा बंजारे, उपेंद्र सिंह, पी.के. उपाध्याय सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।