डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रमिक कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता ने की विनम्र श्रद्धांजलि
डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रमिक कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता ने की विनम्र श्रद्धांजलि
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर श्रमिक कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि यह दिन महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है और हमें देश के प्रति अपने अधिकारों व कर्तव्यों की याद दिलाता है। ऐसे महामानव के विचारों को जीवन में उतारने की आवश्यकता है।
दीपक गुप्ता ने बाबा साहब के संदेश “शिक्षित बनो, संगठित बनो और संघर्ष करो” को दोहराते हुए कहा कि यह मंत्र आज भी समाज को सही दिशा देता है। उन्होंने परिनिर्वाण दिवस के पावन अवसर पर डॉ. अम्बेडकर को विनम्र अभिवादन किया।
कार्यक्रम में रामपाल धौंसलें, कौशल जी, सुशील प्रजापति, बाबा बंजारे, उपेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
