छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का भोपाल में भव्य स्वागत; साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का भोपाल में भव्य स्वागत; साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। छत्तीसगढ़ शासन के यशस्वी उपमुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी के भोपाल आगमन पर राजा भोज एयरपोर्ट पर उनका आत्मीय और भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर साहू समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे भेंट कर सामाजिक विषयों पर चर्चा की और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री जी को नरयावली (सागर) में आयोजित चिंतन बैठक की सफलता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही, आगामी 30 जनवरी 2026 को दतिया में प्रस्तावित महत्वपूर्ण चिंतन बैठक के उद्देश्यों से भी उन्हें अवगत कराया गया। माननीय अरुण साव जी ने सामाजिक समरसता और संगठन को मजबूती देने वाले इन प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने दतिया में होने वाली आगामी बैठक की सफलता के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए अग्रिम शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। श्री अरुण साव जी ने साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल को विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने भोपाल के साहू समाज की सक्रियता की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी। आगामी दतिया बैठक के संदर्भ में उन्होंने एक विशेष संदेश देते हुए कहा कि समाज की एकजुटता और वैचारिक मंथन ही प्रगति का आधार है।सामाजिक एकजुटता के लिए किए जा रहे ये प्रयास सराहनीय हैं। दतिया की चिंतन बैठक समाज को नई दिशा प्रदान करेगी। इस गौरवशाली भेंट के दौरान समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे,श्री किशोर कुमार लहरपुरे जी (राष्ट्रीय समन्वयक), श्री शम्भू दयाल साहू जी (संस्थापक, कर्मा सेना), श्री राजेश आजाद जी (प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय तेली महासभा, व्यापारी प्रकोष्ठ), श्री संतोष राज जी (निज सचिव, माननीय रविकरण साहू जी, अध्यक्ष म.प्र. तेलघानी बोर्ड मध्य प्रदेश शासन) प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उपमुख्यमंत्री जी का अभिनंदन किया। उपस्थित सदस्यों ने श्री साव जी के सरल, सौम्य और अपनत्व भरे व्यक्तित्व को समाज के युवाओं और कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी बताया।
