सेंट जॉन चर्च में तीसरा संडे भ्राता समाज उत्सव सम्पन्न, फादर अनिल मार्टिन बोले– यह सभी का त्यौहार
सेंट जॉन चर्च में तीसरा संडे भ्राता समाज उत्सव सम्पन्न, फादर अनिल मार्टिन बोले– यह सभी का त्यौहार
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। सेंट जॉन चर्च सिक्योरिटी लाइन गोविंदपुरा में रविवार को तीसरा संडे भ्राता समाज उत्सव बड़े हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाया गया। चर्च परिसर में सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया। विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई और लोगों ने एक-दूसरे को भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए फादर अनिल मार्टिन ने अपने आध्यात्मिक संदेश में कहा कि भ्राता समाज संडे केवल एक समुदाय या संस्था का नहीं, बल्कि सभी का त्योहार है। यह इंसानियत, प्रेम और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बच्चे हर वर्ष इस उत्सव को पूरे उत्साह, उमंग और पुरबात से मनाते हैं, जिससे समाज में प्रेम और सद्भाव की भावना और मजबूत होती है।
फादर ने उपस्थित भक्तों से अपील की कि आने वाले त्योहारों और कार्यक्रमों में भी इसी तरह एकजुट होकर समाज में प्रेम, सहयोग और एकता का संदेश पहुँचाएं। इस अवसर पर चर्च में भजन, प्रार्थना और विशेष धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया गया और सामूहिक प्रार्थना के साथ उत्सव का समापन हुआ। सेंट जॉन चर्च का यह आयोजन शहर में सामाजिक और धार्मिक एकता का सुंदर उदाहरण बना। युवा अध्यक्ष अमन मार्टिन ने सबका धन्यवाद दिया
