भोपाल में सम्पन्न हुआ भव्य अखिल भारतीय युवक–युवती परिचय सम्मेलन, हजारों की उपस्थिति में रचा गया सामाजिक इतिहास इस अवसर पर पत्रिका का प्रकाशन भी हुआ जिसमें 500 से अधिक विवाह योग बच्चों का बायोडाटा उपलब्ध है

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

 

भोपाल। राजधानी भोपाल में रविवार, 21 दिसंबर को कंडिका 14 सर्व समाज संघ द्वारा आयोजित अखिल भारतीय युवक–युवती परिचय सम्मेलन अत्यंत भव्यता और ऐतिहासिकता के साथ सम्पन्न हुआ। न्यू जेल रोड स्थित कनक मैरिज गार्डन में आयोजित इस विराट सम्मेलन ने समाज में एक नई सामाजिक पहचान और नई मिसाल कायम की।

 

कार्यक्रम में कंडिका 14 के अंतर्गत आने वाली सभी उपजातियों के लोग एक मंच पर एकत्रित हुए। अहिरवार, जाटव, मोची, दोहरे, रविदासिया, सतनामी, सूर्यवंशी, रोहिदास, बेरवा, रामनामी तथा गुरु रविदास जी को मानने वाली विभिन्न उपजातियों की हजारों की संख्या में उपस्थित भीड़ ने समाज की एकता का अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया।

 

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज के भीतर योग्य युवक–युवतियों को वैवाहिक परिचय हेतु मंच उपलब्ध कराना रहा। लगभग 200 से अधिक युवक–युवतियों ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया, जिसमें शिक्षा, संस्कार, पारिवारिक पृष्ठभूमि और व्यक्तित्व के आधार पर परिवारों को उपयुक्त वैवाहिक संबंध तलाशने का अवसर मिला।

 

सर्व समाज संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य संयोजक प्रताप चंद्र जाटव ने कहा कि यह सम्मेलन मध्य प्रदेश में पहली बार इतना बड़ा संयुक्त आयोजन बनकर सामने आया है, जिसने समाज में ऐतिहासिक एकता का वातावरण तैयार किया है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास समाज को जोड़ना, नई पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देना और विवाह व्यवस्था को सरल बनाना है।

 

आयोजन में प्रदेशभर से आए सामाजिक वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवपूर्ण बनाया। इस दौरान बी डी कोटिया, शंकर लाल जाटव, डॉक्टर राजकुमार जाटव, महेंद्र बंसल, विष्णु बड़ोनिया सहित संगठन समिति के प्रताप चंद्र जाटव, माधव सिंह अहिरवार, जी एल बंडिया, राजेंद्र सुमन, राजेंद्र गोरोलिया, पूरण सिंह परिहार, देवेंद्र जाटव, रवि जाटव और अनेक समाज बंधु मौजूद रहे।

 

इसी क्रम में सागर भंते, नयनतारा, धर्मेंद्र अहिरवार, गोविंद कहारे एवं अन्य समाजसेवियों का भी मंच पर सम्मान किया गया।

 

आयोजन के समापन अवसर पर सर्व समाज संघ ने कहा कि यह सम्मेलन केवल परिचय मंच नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सामूहिकता और वैचारिक एकता का आंदोलन है। यह आयोजन भविष्य में समाज के लिए नई दिशा और युवाओं के लिए सुनहरा भविष्य साबित होगा।

 

भव्य आयोजन की सफलता ने कंडिका 14 समाज को एक नई पहचान दी है और आगामी वर्षों में ऐसे और बड़े कार्यक्रम आयोजित करने का मार्ग प्रशस्त किया है।