आदिवासी आईएएस संतोष वर्मा के समर्थन में भोपाल में धरना बर्खास्तगी सिफारिश वापस लेने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन
आदिवासी आईएएस संतोष वर्मा के समर्थन में भोपाल में धरना
बर्खास्तगी सिफारिश वापस लेने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल।
अजाक्स (AJAKS) के अध्यक्ष एवं आदिवासी समाज के आईएएस अधिकारी श्री संतोष वर्मा के समर्थन में रविवार, 21 दिसंबर 2025 को डॉ. आंबेडकर जयंती मैदान, तुलसी नगर भोपाल में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरने की अध्यक्षता दलित आदिवासी वंचित फोरम मध्यप्रदेश के अध्यक्ष डॉ. मोहनलाल पाटील ने की।
धरने को संबोधित करते हुए डॉ. मोहनलाल पाटील ने कहा कि ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचने के आरोप को लेकर आईएएस श्री संतोष वर्मा के खिलाफ आंदोलन किया गया तथा उन्हें सेवा से बर्खास्त करने की मांग उठाई गई। इसके बाद मध्यप्रदेश सरकार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए केन्द्र सरकार से श्री वर्मा को बर्खास्त करने की सिफारिश की गई।
उन्होंने कहा कि अपने वक्तव्य पर श्री संतोष वर्मा द्वारा खेद व्यक्त किए जाने के बाद यह मामला वहीं समाप्त हो जाना चाहिए था। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि मंच उनके वक्तव्य का समर्थन नहीं करता, लेकिन इसके बावजूद की गई बर्खास्तगी की सिफारिश अनुचित है।
धरने का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश सरकार द्वारा केन्द्र सरकार को भेजी गई बर्खास्तगी सिफारिश को वापस लेने की मांग था। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन टी.टी. नगर थाना प्रभारी श्री दोहरे को सौंपा गया।
इस अवसर पर अजाक्स के पूर्व अध्यक्ष एवं आईएएस श्री मान दाहिमा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के वक्तव्य के आधार पर श्री संतोष वर्मा का कोई अहित नहीं किया जा सकता।
धरने को अन्य वक्ताओं में रामू गजभीये, दलित बंसोड, वामन जंजाले, यू.जी. चवरे, प्रभाकर गजभिए, दिलीप मस्के, सिद्धार्थ मोरे, विक्रम चौधरी, राजवीर अग्निहोत्री, श्रीमती अंजली चवरे एवं नरेंद्र गडपायले ने भी संबोधित किया।
धरना स्थल पर रामदास घोंसले, बाबूराव ढोने, चिंतामन पगारे, विजय कुमार, धनराज शेंडे, मनोज मानिक, अशोक पाटील, कैलाश वल्ले, चंद्रकुमार ढोले, सिद्धार्थ जाधव, सुरेश जाधव, सिद्धार्थ पाटील, जयश जाधव, अशोक वंजारी, सुमेध वाघमारे, संदीप मानकर, राहुल लोनारे, राहुल मेश्राम, उमेश नारनवरे, नितिन घोडेश्वर, किशोर वंजारी, पी.सी. पुसे, विजय सुरडकर, लक्ष्मण वाहने, श्रीमती कल्पना पाटील, श्रीमती कल्पना मानिक, अरुण कडवे, विजय सोनवाने, विनोद बागुल, विधान सालवे, अशोक बागुल, जितेन रंगारी, दीपक गवई, गणेश खोबरागड़े, अरुण गोडबोले, मधु बावस्कर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
